कृष्णा नगर में पन्ना प्रमुख नियुक्ति हेतु बैठक सम्पन्न

केकड़ी 28 मार्च(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मंडल के शक्ति केंद्र संख्या 1 के बूथ संख्या 126 व 127,128 में पन्ना प्रमुख निर्माण हेतु बैठक सम्पन्न हुई,बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका , शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ,केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौर ,शक्ति केंद्र संयोजक अर्जुन सिंह शक्तावत,बुथ अध्यक्ष अटल बिहारी शर्मा,विनोद विजय,तिलोक मेवाडा,भाजपा नेता , केदार शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ,वार्ड अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेवाड़ा, विकास टेलर ,बृजेश टॉक,दीपक माथुर,रविन्द्र शक्तावत,प्रदीप कीर,जयचंद माली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने बताया कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी रीड की हड्डी है और संगठन यह विश्वास करता है की जो पन्ना प्रमुख होता है वही बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाता है इसलिए संगठन की रीति नीति है की धरातल तक संगठन का निर्माण हो संगठन मजबूत हो और इसीलिए पार्टी चाहती है की पन्ना प्रमुख की नियुक्ति हर बूथ स्तर पर की जाए। मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने भी बूथ संरचना पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित करते हुए 6 अप्रेल को भाजपा के स्थापना दिवस तक हर हाल में अपने अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख नियुक्त करने का कार्य पूर्ण करले।इस मौके पर तीनों बूथ अध्यक्ष को पन्ना प्रमुख प्रपत्र भी ढिये गए। शक्ति केंद्र संयोजक व महामंत्रीअर्जुन सिंह शक्तावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!