आज दिनांक 29 मार्च 2022 – ऑल इंडिया पोस्टल यूनियन द्वारा ऑल इंडिया के अवाहन पर अपने जायज मांगो के लिए दिनाक 28/3/22 से 29/3/22 दो दिवस हड़ताल जारी रही जिससे अजमेर मुख्य डाकघर में कामकाज प्रभावित रहा ।
यह जानकारी देते हुए यूनियन मंडल सचिव करन सिंह ने बताया कि उक्त दो दिवसीय हड़ताल में अजमेर मंडल के अजमेर एच.ओ., सभी सब ऑफिस में हड़ताल रखी गई है। अरविन्द धोलखेडिया ने बताया कि हडताड में यूनियन ने नई पेंशन समाप्त करके पुरानी पेंशन लागू करने, डी.ए, व डी.डी.आर के एरीयर का भुगतान करने, निजीकरण को बंद करने व हववक अमतल हववक इमदबी उंता तमउंता की अनिवार्यता हटाई जाने बाबत् निम्न मांगो के लिए हड़ताड की गई है। आज पेषनर यूनियन द्वारा भी हड़ताड का समर्थन रहा जिसमें के.कुमार, बाबूलाल बारोलिया, छुट्टन, रामगोपाल वैष्णव ने अपना समर्थन देकर सभी डाककर्मियों को सम्बोधित किया।
इस दौरान क्षेत्रीय सचिव सत्यनारायण सेन, एसटीएससी संघ के महावीर मीणा, शाखा संघ हेमेंद्र मीना, मंडल अध्यक्ष गंगा लेरी मीणा, शाखा सचिव लोकेश प्रजापति, अरविंद मंडौलिया, रंजीत, रत्नू देव सिंह, नवीन सोलंकी, लक्ष्मण रावत, अभिषेक सिंह राजावत, सीता राम मीना, ओम प्रकाश मीना, शक्ति प्रताप गुर्जर, प्रेम परमार, दिनेष जोगी,जितेंद्र, बाबूलाल मीना, कमल बालोटिया, दीपक सिंह आदि कर्मचारियो ने अपनी बात रखी।
(अरविन्द धौलखेडिया)
मो. 9829150953