चेटीचण्ड महोत्सव के दसवें दिन शहर में रही चेटीचण्ड की पूर्व संध्या पर धूम

अजमेर- 1 अप्रेल – झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड महोत्सव के दसवें दिन पंचशील, वैशाली नगर, चन्दबरदाई नगर, आशागंज, विद्यालयों, डीआरएम ऑफिस में चेटीचण्ड का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। बुजुर्गो,महिलाओं, युवा व बच्चों का हुआ सम्मान, 3 वर्ष से 80 वर्ष तक के समाज बन्धुओं ने लिया चेटीचण्ड के कार्यक्रमों में भाग, भगवा झण्डे व पूर्व संध्या पर घरों की हुई सजावट।
समारोह समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समारोह समिति द्वारा पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मास्टर चन्द्र सम्मान गोपालदास लख्याणी, महारानी लाडी बाई सम्मान कंचन हरवाणी, हेमू कालाणी युवा सम्मान सोभराज विधाणी, संत कंवरराम बाल सम्मान राज मेंघाणी, भगवंती नावाणी बाल सम्मान याशिका मोटवाणी सम्मान किया गया। साथ ही वैशाली सिन्धी सेवा समिति, वैशालीनगर में मास्टर चन्द्र सम्मान घिंडूमल कृपलाणी, महारानी लाडी बाई सम्मान पूनम गीतांजलि, हेमू कालाणी युवा सम्मान डॉ दीपिका मोरयानी, संत कंवरराम बाल सम्मान मन्नत कांजाणी, भगवंती नावाणी बाल सम्मान लक्षिता ताराणी सम्मान किया गया।
महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि तृतीय कार्यक्रम सिन्धी विकास समिति, चन्दबरदाई नगर में मास्टर चन्द्र सम्मान चन्द्र नावाणी, महारानी लाडी बाई सम्मान भारती लालवाणी, हेमू कालाणी युवा सम्मान साहिल कोडवाणी, संत कंवरराम बाल सम्मान चिराग खूबचन्दानी, भगवंती नावाणी बाल सम्मान खुशी नावाणी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक गिरधर तेजवाणी, जगदीश अबीचन्दाणी, लाल नाथाणी, महेश मूलचन्दाणी, महेश टेकचन्दाणी, दिशा किशनाणी सहित समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सिंधु विकास समिति चंद्रवरदाई नगर
सिंधु विकास समिति चंद्रवरदाई नगर की ओर से आज चेटीचंड की पूर्व संध्या दिनांक 1 अप्रैल 2022 को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष चंद्र नवानी ने बताया चंद्रवरदाई नगर टेंपो स्टैंड पर स्थित श्री गार्डन में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक निशुल्क जांच शिविर की व्यवस्था की गई, जिसमें 4 तरह की जांच ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप की जांच निशुल्क की गई। समिति संरक्षक जगदीश भाटिया ने बताया कि शिविर में निशुल्क जांच का 200 से अधिक रहवासियों ने लाभ उठाया।महासचिव रमेश एच लालवानी ने जानकारी दी की सायं 6 बजे से श्री गार्डन पर संतों महात्माओं द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर बहराना साहेब एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया गया।
मुख्य संरक्षक प्रकाश मूलचंदानी ने जानकारी दी कि इस बार इस आयोजन हेतु आमजन से कोई चंदा एकत्रित नहीं किया गया एवं चंद्रवरदाई नगर निवासी 70 वर्ष से अधिक 20 सिंधी बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति द्वारा लाडो बाई सम्मान भारती लालवानी को, मास्टर चंद्र समान चंद्र नवानी को, संत कंवरराम सम्मान चिराग हरचंदानी को, भगवन्ती नवानी सम्मान खुशी नावानी को एवं हेमू कॉलोनी सम्मान साहिल कोडवानी को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साध्वी अनादि सरस्वती, विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी, विधायक अजमेर दक्षिण अनिता भदेल, महापौर बृजलता हाड़ा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री महेंद्र कुमार तीर्थानी एवं अन्य पदाधिकारी, पार्षद वसीम खान, पार्षद सुनीता चौहान समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे। मंच संचालन भरत गोकलानी ने किया।

नवयुवक मण्डल आशागंज
नवयुवक मण्डल आशागंज स्थित पूज्य उदेरोलाल झूलेलाल मंदिर में पूज्य बेहराणा, छेज ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अजीत पमनाणी, रमेश गागनाणी, लेखराज ठाकुर, जयकिशन लख्याणी, सहित सेवादार उपस्थित रहे।

वैशाली नगर व पंचशील की विज्ञप्ति संस्थाओं द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

कल 2 अप्रेल शनिवार के कार्यक्रम
2 अप्रेल को सुबह 5 बजे पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा राजीव सर्किल पंचशील से कॉलोनी के समस्त सेक्टरों में भ्रमण कर प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक मुकेश आहूजा 9829180332 व सह-संयोजक मनोज मेंघाणी 9414707937 रहेगें। द्वितीय कार्यकम सुबह 5 बजे हासी बाई धर्मशाला, सिन्धुवाड़ी उदेरोलाल झूलेलाल मंदिर, आशागंज पर आयोजित होगा जिसके संयोजक लेखराज ठाकुर 8560902326 रहेंगे। तृतीय कार्यक्रम सुबह 10 बजे हवन, मुण्डन, जनेव व पंचाग विमोचन, झूलेलाल मन्दिर पर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशालीनगर पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक ईश्वर जेसवाणी 9252892015 रहेंगे। सिन्धी युवा संघ की ओर से सुबह 9 बजे झूलेलाल मन्दिर केसरगंज पर धर्मध्वजा पूजन, भजन व आरती का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक श्याम लालवाणी 9799572140 रहेगें। चतुर्थ कार्यक्रम छेज ऐं प्रसाद प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्शनगर के संयोजक महेेश ईसराणी 9928072565, ज्योति चांदवाणी 8949122859 व ईश्वर टहिल्याणी रहेगें। भाटिया प्रोपर्टी चन्दवरदायी नगर, बहिराणा साहिब, ऐव शापिंग सेन्टर ,शास्त्री नगरः पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक प्रकाश दादलाणी 9414354938 रहेंगे। रेल्वे सिन्धु सभा द्वारा सुबह 10ः30 बजे एकता हॉल जोंसगंज पर बहिराणा साहिब का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक गोविन्द आसुदाणी 9828029474 रहेगें।
जुलूस के मार्ग पर सभी संस्थाओं की ओर से पुष्पवर्षा कर अलग अलग स्थानों पर स्वागत किया जायेगा।

महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
9414705705

error: Content is protected !!