यातायात व्यवस्था सुधारी जाए

अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से अजमेर शहर की बिगड़ती हुई यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर रोजाना जाम लगता है यातायात पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आते हैं। शैलेश गुप्ता ने इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि अजमेर शहर का चारों तरफ विकास हुआ है क्षेत्र बढ़ गया है परंतु यातायात पुलिसकर्मी बहुत कम है उस पर कभी कोई वीआईपी दरगाह आ रहा है कभी कोई पुष्कर आ रहा है सर्किट हाउस में इनकी आवभगत में यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाती है वही कोई सामाजिक राजनीतिक आंदोलन होता है तो उसमें यातायात पुलिसकर्मी लगा दिए जाते हैं कोई धार्मिक जुलूस,शोभा यात्रा,आयोजन होता है उसमें यातायात पुलिसकर्मी लगा दिए जाते हैं गिनती के यातायात पुलिसकर्मी हैं उनको भी इस जगह लगा देने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ जाती है।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि एक और स्मार्ट सिटी के तहत सभी मार्गों पर कार्य चल रहा है स्कूली बच्चों की बाल वाहिनी व बस जाम में फंस जाती है जिससे बहुत दिक्कत आती है। गर्मी का समय है ऐसे में यातायात व्यवस्था सही हो जिससे आमजन को राहत मिले और यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए और यातायात कर्मी बढ़ाए जाए।
शैलेश गुप्ता

error: Content is protected !!