घोषणाबाजी में गहलोत नंबर वन मुख्यमंत्री, प्रदेश में कानून व्यवस्था चैपट-देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर/जोधपुर 04 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के जोधपुर के संगठन प्रभारी, पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी प्रदेश की बिगड़ती कानूनी व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घोषणाबाजी में नंबर वन मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनका कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं है। राजस्थान में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। नेता अधिकारियों को पीट रहे हैं और रोज ऐसे पांच से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। करौली की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति को अपना रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नाम मात्र के मुख्यमंत्री रह गए हैं। कर्मचारी अपने को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं और अपराधियों में भय समाप्त हो चुका है
देवनानी सोमवार को जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर कहा कि गहलोत के मन में संवेदनशीलता है तो बाकी राज्यों के बराबर टैक्स लगाए, ताकि तेल की कीमतें कम हों। गहलोत वेट कम करने की जिद पर अड़े हुए हैं। इसी के चलते अन्य वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं, जबकि गांधीवादी मुख्यमंत्री शराब की दुकानों की संख्या लगातार बढ़ाते जा रहे हैं।
देवनानी ने कहा कि करौली में राज्य सरकार की तुष्टीकरण की नीति से माहौल बिगड़ा। उसके लिए सरकार खुद जिम्मेदार है। सरकार अपराधियों को पकड़ने में ढिलाई बरत रही है। सरकार के नुमाइंदे विधायक खुद गुंडागर्दी पर उतर उतरे हुए हैं, लेकिन गहलोत अपनी कुर्सी बचाने के लिए उन पर कार्रवाई नहीं कर रहे है।
देवनानी ने दावा किया कि 2023 में भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, बाकी बचे दोनों राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार आएगी। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस क्या मुकाबला करेगी, जब कांग्रेस 2 साल में अपने संगठन में नियुक्तियां तक नहीं कर पाई। डॉक्टर अर्चना शर्मा की आत्महत्या के मामले में देवनानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग की हैै।
देवनानी ने शिक्षा के बारे में बोलते हुए कहा कि 372 काॅलेजों में से 70 में प्रिंसिपल हैं, बाकी काॅलेजों में प्रिंसिपल नहीं हैं। 200 नई कॉलेजों की घोषणा कर दी गई है, जबकि पुरानी काॅलेजें भगवान के भरोसे हैं। डीपीसी नहीं होने के चलते प्रिंसिपलों के पद बड़ी संख्या में खाली हंै। केवल मोदी और आरएसएस को कोसने से काम नहीं चलेगा। सरकार को कानून व्यवस्था में सुधार करने के साथ जनता को राहत देने के लिए कदम उठाने होंगे।
भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए देवनानी ने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है और इस दिन तीन कार्यक्रम आयोजित होंगे। छह अप्रैल को सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे। हर जिले में शोभायात्रा का आयोजन होगा। शक्ति केंद्र स्तर पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा। प्रेस वार्ता में जोधपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, डा. करणीसिंह खींची, भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!