ठेकेदार के समर्थन में चल रहा धरना हुवा समाप्त

केकड़ी 4 अप्रैल(पवन राठी)
कोर्ट परिसर केकडी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कृषि मण्डी उपाध्यक्ष एवं सहवरण पार्षद एवम पालिका ठेकेदार किशनगोपाल परैवा को जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर धक्का मुक्की कर पालिका से बाहर निकालने के मामले में दोषी पालिकाकर्मी रामगोपाल डांगा, शशिकान्त दाधीच, शब्बीर व्अहमद को गिरफ्तार व सस्पेण्ड नहीं करने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना आज आठवे दिन सभी मांगो का निर्णय शीर्ष नेतृत्व पर छोडते हुए धरना समाप्त किया गया। ज्ञात हो कि उक्त मामले को लेकर 8वें दिन भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कृषि मण्डी उपाध्यक्ष एवं पूर्व सहवरण पार्षद किशनगोपाल परेवा, पार्षद आसीफ हुसैन, पार्षद जितेन्द्र बोयत, पार्षद इन्दू कंवर, पार्षद नरेन्द्र परेवा, पार्षद रामधन माली, पूर्व सहवरण पार्षद मोड सिंह राणावत, भीम सेना जिलाध्यक्ष रोडूमल सोलंकी सहित सैकडो कार्यकर्ता धरने पर बैठे। उक्त धरने को समाप्त करवाने विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहम्मद सईद नकवी, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, धर्मीचन्द न्याती सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!