अनुसूचित जाति आयोग राजस्थान के सदस्य प्रताप सिंह यादव ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में पर्चियां बनाने को लेकर हो रही परेशानी से राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर परेशानी से अवगत कराया। सौरभ यादव उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कॉन्ग्रेस ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि प्रताप सिंह यादव ने पत्र के जरिए मांग की कि जब जांच पर्चियां निशुल्क नहीं मिलती थी उस समय पर्चियों की गड्डी डॉक्टरों के पास रहती थी।खिडकी के पास मौजूद पर्ची में डॉक्टर जांच कर दवाएं लिखकर पर्ची बनाते थे।सामने वाला बैठा अधीनस्थ कर्मचारी उस पर नंबर डालता था ।इससे मरीज की दो जगह लाइन लगाने की परेशानी मिट जाया करती थी।
आज के हालात यह है की को जहां से पहले मरीज पर्ची खरीदा करता था ,वहां पर ही लाइन लगाना पड़ता है व निशुल्क पर्ची लेनी होती है। यह स्थान खुले में लोहे की चद्दरों के नीचे है। जिससे भयंकर गर्मी में सैकड़ों मरीज आज भी अपनी गोद में बच्चों को लेकर खड़े रहते हैं । इससे उनमें और बीमारी फैलने का खतरा रहता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि उचित रहेगा कि पूर्व की भांति डॉक्टर साहिबान के पास पर्चीयों की गड्डी हो व मरीज की जांच कर ,उसका आधार कार्ड नंबर लिखकर पर्ची पर दवाएं लिख दे व उसके सामने बैठा अधीनस्थ कर्मचारी उस पर नंबर डाल दे । इससे मरीज को दो जगह लाइन लगा दे की झंझट से पीछा छूट जाएगा ।
इसी के साथ जो काउंटर आज पर्ची बनाने के काम आ रहे हैं वहां से दवा वितरण का काम हो सकता है क्योंकि अस्पताल में जितनी भीड़ बढ़ती है उसके अनुपात में काउंटर कम है ।
सरकारी इलाज प्राइवेट से अच्छा होता है लेकिन प्रशासनिक लेवल पर पैदा की गई अड़चनों से आज भी अस्पताल में आने से कतराता है।
इसके चलते राजस्थान सरकार द्वारा दी गई राहत का एहसास आमजन को नहीं हो पाता और मामूली परिवर्तन से अगर जनता को अधिक सहूलियत मिले तो वह राजस्थान सरकार की जय-जय कार करेगी ।
आपसे निवेदन है कि इस प्रकार की प्रतिक्रिया व परिवर्तन आप पूरे राजस्थान में एक परिपत्र निकालकर सभी अस्पतालों में आवश्यक कर दें। जनता सरकार के गुण जाएगी ।
प्रताप सिंह यादव ,
सदस्य ,
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग,
जयपुर /अजमेर
दिनांक 8 अप्रैल 2022
मो 99295 33341
सौरभ यादव
उपाध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग