आरपीएससीः- प्राध्यापक -कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018

आयोग ने जारी की नवीनतम मुख्य सूची

अजमेर, 7 अप्रेल। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरूवार को प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग ) -कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 के पदों के लिए नवीनतम मुख्य सूची जारी की गई। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं के खारिज होने के फलस्वरूप दिनांक 29 जुलाई 2021 को जारी की गई मुख्य सूची के अतिक्रमण में नवीनतम मुख्य सूची जारी की गई है। यह परिणाम माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा एसबी सिविल रिट याचिका संख्या 5146/2021 में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अध्यधीन रहेगा।
श्री अटल ने बताया कि माननीय न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने के कारण एसबी सिविल रिट याचिका संख्या 13056/2018, 11691/2018, 13711/2021, 12032/2020, 9858/2021, 12145/2021, 10858/2021, 10426/2021, 5146/2021 एवं 3577/2022 के 35 याची अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर में रखा गया है। आयोग द्वारा जारी नवीनतम मुख्य सूची व विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

error: Content is protected !!