राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष महिला महा समिति मधु पाटनी ने बताया आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक घर-घर मंगलाचार पूरे देश में मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में
महिला महासमिति युवा संभाग सर्वोदय कॉलोनी इकाई सदस्य अनामिका सुरलाया, मोनिका सुरलया के निवास स्थान पर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, मधु जैन ,रेनू पाटनी ने बताया की शुरुआत णमोकार मंत्र के द्वारा की गई, घट यात्रा भी बड़े उत्साह के साथ निकाली गई और भक्तामर और मंगलाष्टक व बधाइयां गाई गई और बड़े ही सुंदर तरीके से भगवान महावीर के पलने को सजाया गया और बड़े सुंदर तरीके से सजावट की गई अनामिका सुलाया मोनिका सुरलाया के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया|