पिता के हत्यारे पुत्र को कोर्ट ने जेल भेजा

केकड़ी 8 अप्रैल (पवन राठी)पुलिस रिमांड पर चल रहे पिता की हत्या के आरोपी हरिनारायण उर्फ नारायण तेली को न्यायालय में पेश करने पर न्यायाधीश ने जेल भेजने के आदेश पारित किए। सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद की गई और अन्य बिंदुओं पर भी पूंछताछ की गई थी। गौर तलब है कि नारायण ने विगत दिनों पैसे नही देने पर तलवार से वार कर माता पिता दोनो को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।पिता दुर्गालाल ने उपचार के दौरान अजमेर अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

error: Content is protected !!