सिन्ध हिन्द की मारूई हो गई ख़ेत कीे ….

अजमेर . 08 अप्रेल ‘‘उमर मारूई’’ सिन्ध की एक प्रचलित लोक कथा पर दिशा प्रकाश किशनानी के मार्गदर्शन में सिन्धी लेडिज क्लब द्वारा नाटक का मंचन किया गया, जिसमें क्लब की सदस्य मोनिका चौनानी ने मारूई, साक्षी हासानी ने उमर, प्राजक्ता मूलचन्दानी ने ख़ेत, भारती बेलानी ने फोग, कोमल लालवानी ने दाई मां, रितु मोतीरामानी ने मारुई के पिता, निर्मला लखवानी ने मारुई की मां, सुशीला छबलानी ने ख़ेत के पिता, कान्ता मनकानी ने खे़त की मां, वन्दना गोलाटी व कला जयप्रकाश ने मारूई की सहेली, कान्ता गिदवानी, पदमा शिवनानी व मंजू खत्री ने गांव वाले, साक्षी पमनानी ने नर्तकी, कृपा केवलरमानी ने वज़ीर, सपना लखवानी व आरती तनवानी ने साजिंदा, राधा टहलयानी व माया केसवानी ने पहरेदार का रोल अदा कर इस नाटक में जान डाल दी।
कुसुम आर्य ने बताया कि सभी टिकट पहले ही बिक चुके थे। नाटक का शो हाउस फुल रहा। कई जनों को बाहर से ही मायूस होकर वापस जाना पड़ा। सिन्धी नाटक को देखने के लिए दूर दराज आये सिन्धी समाज व अन्य समाज बन्धुओं का आभार प्रकट किया।
दिशा प्रकाश ने बताया कि इस नाटक के दर्शकों में सिन्धी समाज की शख्सियत कमला गोकलाणी, पुष्पा साधवाणी, लक्ष्मी ठाकुर, गोपी चान्दवाणी व झूलेलाल समिति के महेश तेजवाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, नरेन शहणी भगत, हरि चन्दनाणी, गिरधर तेजवाणी, जगदीश अबीचन्दाणी, राजा सुरेश लखवाणी, रमेश टिलवाणी, ईसर भंभाणी, प्रेम केवलरामाणी, हरीश तनवाणी, प्रभु लौगाणी इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
क्लब के सदस्यों में कांता मनकाणी, ममता साधवाणी, निशा जसवाणी, अंजू शर्मा, वंदना रामनाणी, दीपा साधवाणी, आरती भाटिया, कमला चंचलाणी, नीलू श्यामनाणी, लक्ष्मी मोटवाणी, प्रिया मूरजाणी, आशा लुधाणी, नीतू भंभाणी, राखी उत्तवाणी, प्रिया मूरजाणी, पुष्पा ठाकुरी, ज्योति चंदवाणी, प्रियंका किशनाणी, शकुंतला अच्छरिया, पूनम जैनाणी, ज्योति मूरजाणी, मीना रामचंदाणी, रेखा भगताणी, सुषमा अबीचंदाणी, निशा जसवाणी, कंचन खटवाणी, बीना लालवाणी, मानसी भगताणी, विद्या बुधाणी, पिंकी मूलचंदाणी, जिया खटवाणी, दिव्या सिरनाणी, दिव्या भाटिया, देवकी भगताणी, जयवंती मनवाणी, मीना दतवाणी, हेमा भुराणी, नेहा जयसिंघाणी, सुनीता भगताणी, दया भागचंदाणी, मनीषा भगताणी, रिया भगताणी, देवकी भगताणी, जैवन्ती, लविना छतवाणी, मानसी थारवाणी, मीना रामचन्दाणी, पुष्पा कंजाणी व राधिका ने अतिथियों का स्वागत व स्टेज के कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया मातृ शक्ति द्वारा हुए बड़े आयोजनों से भाषा व संस्कृति का युवाओं में अधिक जुड़ाव हुआ है।
दिशा किशनानी ने आये हुए सभी अतिथियों, दर्शकों व क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

दिशा प्रकाश किशनानी

error: Content is protected !!