पी एम आवास योजना के लाभार्थियों को मोड़ी में किया सम्मानित

केकड़ी 8 अप्रैल(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान डॉ सतीश जी पूनिया जिला अजमेर देहात के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष श्रीदेवी शंकर जी भूतड़ा के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय पखवाड़ा आज बावन माता ग्रामीण ग्रामीण मंडल सावर के ग्राम पंचायत टांकावास के ग्राम मोडी में मनाया गया।
ग्राम मोडी में प्रधानमंत्री आवास योजना के बनाए गए मकानों के लाभार्थियों को माता जी के मंदिर पर इकट्ठे करके महिलाओं को ओढनी व एलेडी बल्ब देकर और उनके पति का साफा बंधवाकर प्रधानमंत्री आवास के इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री विजय प्रताप सिंह शक्तावत उर्फ रॉबिन बन्ना ने सम्मानित किया ।
इस मौके पर सामाजिक न्याय पकवाड़ा के जिला समन्वयक एवं जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, प्रधानमंत्री आवास के इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं पंचायत राज जिला प्रकोष्ठ के संयोजक एवं ग्राम पंचायत टांका वास के सरपंच श्रीमान विजय प्रताप सिंह जी शक्तावत उर्फ रोबिन बन्ना,बावन माता ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष श्री कालूराम जी माली, बावन माता ग्रामीण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह शक्तावत, पंचायत समिति सावर के पंचायत समिति सदस्य श्री रविंद्र प्रताप सिंह राठौड़, बावन माता ग्रामीण मंडल के महामंत्री श्री महावीर जी सेन, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद जी कुमावत ,बूथ अध्यक्ष श्री माधु लाल मीणा ,श्री महावीर जी जैन, बावन माता ग्रामीण मंडल के एसटी मोर्चा के अध्यक्ष श्री रामनिवास मीणा ,एवं भारतीय जनता पार्टी के कहीं कार्यकर्ता एवं ग्राम के कई बुद्धिजीवी लोग व मातृशक्ति उपस्थिति थी।

error: Content is protected !!