कांग्रेस की हिन्दू विरोधी असलियत अब ‘जुबां’ पर-देवनानी

-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के ‘हिन्दू और हिन्दुत्वविरोधी’ बयान पर देवनानी का पलटवार।
-स्थापना से कांग्रेस हिन्दू विरोधी, इन दिनों कांग्रेसियों की जुबां पर आना इसका प्रमाण।
-कांग्रेसियों की भाषा विधर्मियों के समान, भुगतने होंगे कांग्रेस को दुष्परिणाम।

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 9 अप्रेल। भाजपा नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्थापना से ही कांग्रेस के हिन्दू विरोधी कारनामे रहे हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तक के पदाधिकारियों की जुबां से हिन्दू विरोधी बातें आना एवं कांग्रेस सरकार द्वारा रामनवमी पर धारा 144 लगाने जैसे हिन्दू विरोधी क्रियाकलापों से यह परिलक्षित हो रहा है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के ‘हिन्दू और हिन्दुत्वविरोधी’ बयान पर बोलते हुए देवनानी ने कहा कि विधर्मी और कांग्रेसियों के सुर एक जैसे ही है। जो विधर्मी बोलते हैं वे ही कांग्रेसियों की जुबां से निकलते है। विधर्मी भी कहते रहे है कि उनकी लडाई हिन्दू और हिन्दुत्वादियों से है। यही बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोली और अब प्रदेशाध्यक्ष द्वारा भी हिन्दू और हिन्दुत्ववादियों से झगडे होने की बात कहना कांग्रेस के हिन्दू विरोधी असलियत की बानगी है। कांग्रेसियों की हमेशा से ही हिन्दू विरोधी नीति रही है। राष्ट्रीय विचार रखनेवाले भारतीय तो कांग्रेस के हिन्दू विरोधी कारनामों से विज्ञ थे, लेकिन हालही में दिल की बात हर किसी कांग्रेसियों के जुबां पर आने से अब यह जगजाहिर हो गई है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेसियों ने जमकर देश में तुष्टीकरण किया है जो सिलसिला आज भी चल रहा है। करौली में हिन्दुओं की धार्मिक यात्रा पर मुस्लिम युवकों द्वारा जमकर पत्थरवाजी की गई। हिन्दुओं पर लाठियां, सरियां, चाकुओं से कातिला वार किया गया लेकिन प्रदेश के मुखियां अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला। कांग्रेसी मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए राजनीतिक रोठियां तक सैंकने से बाज नहीं आए। पत्थरबाजों पर कठोर कार्रवाई करने की बजाए उनका हौसला बढाने हेतु प्रदेश के कई जिलों में रामनवमी पर धारा 144 लगाकर ओम की भगवा पताकाएं, लाउडस्पीकर इत्यादि नहीं लगाने के साथ मनमाफी भगवान राम के भजन नहीं बजाने जैसे हिन्दू विरोधी कारनामों को अंजाम दिया गया।
उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का ही दुर्भाग्य है कि प्रदेश के बाहुल्य हिन्दू समाज को रामनवमी और महावीर जयंती का जुलूस निकालने के लिए सरकार से अनुमति लेनी पड रही है। शोभायात्रा में भगवान राम के भजन कौन-कौन से बाजाए जाएंगे इसकी अनुमति भी सरकार देंगे। देवनानी ने मुख्यमंत्री गहलोत से चेतावनी लेहजे में कहा कि रामनवमी पर धारा 144 तो प्रदेश में लगा दी गई लेकिन क्या मुख्यमंत्री मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान पर प्रतिबंध लगाने का दुष्साहस करेंगे या फिर उनकी दादागिरी केवल हिन्दुओं तक ही सीमित है।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस का पाप का घडा अब भर चुका है, इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय स्तर की पार्टी अब 2 राज्यों तक सिमट कर रह गई है। प्रदेश में भी कांगे्रस का पाप का घडा फटने को है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का पूरा मन बना लिया है। कांग्रेस का अगले विधानसभा चुनाव में न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश से ही सूपडा साफ होना तय है। कांग्रेस नेताओं के हिन्दू विरोधी कारनामे और बयां कांग्रेस की कब्र खोदने के लिए काफी है।

error: Content is protected !!