अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब को किया नमन

केकड़ी 14 अप्रैल(पवन राठी)केकड़ी शहर में अम्बेडकर जयंती पर विभिन्न संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को नमन किया गया।
सर्वदलित समाज द्वारा नगर पालिका परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर ने बेहतरिन संविधान बनाया जिससे देश का प्रत्येक नागरिक प्रगति पथ पर आगे बढ़ सके।इसके लिए बाबा साहब ने खूब संघर्ष किया।उसी का परिणाम है कि देश मे आज खुश हाली का वातावरण है।
पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद पालिका परिसर से रैली निकाली गई जो तीन बत्ती चौराहे अजमेरी गेट घंटाघर सदर
बाजार खिड़की गेट लोढ़ा चोक चारभुजा मंदिर मानक चोक सूरजपोल गेट हरिजन बस्ती रैगर मोहल्ला भेरू गेट अजमेर कोटा मार्ग बस स्टैंड होते हुए पालिका परिसर पंहुच सम्पन्न हुई।इस अवसर पर कमलेश साहू अशोक आर्य प्रेमचंद मोची जितेंद्र बोयत आसिफ हुसैन मूल चंद महावर किशन गोपाल परेवा सुरेश बैरवा महावीर कांसोटिया ओमप्रकाश बडोला रोडुमल सोलंकी संदीप कांसोटिया रामस्वरूप सलावंड़िया गोपाल लाल बदलोटिया रामस्वरूप बंसोटिया आदि उपस्थित थे।

इसी प्रकार भा ज पा अजा मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा पालिका परिसर में स्थित बाबा साहब की मूर्ति का दुग्धाभिषेक किया गया उसके बाद माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर राजेन्द्र विनायका मंडल अध्यक्ष अनिल राठी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत महामंत्री राम बाबू सागरिया कमल सांखला अर्जुन सिंह शक्तावत राज राजेश्वर व्यास पूर्व पालिकाध्यक्ष किशन लाल डसानीया पूर्व पार्षद धनराज माली एस सी मोर्चा अध्यक्ष श्रीरामआचार्य नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी पार्षद मिश्रीलाल डसानीया संजय बेनीवाल गिरिराज खटीक मिथिलेश गौतम धर्मेंद्र देवत वाल गिरधर सिंह छाबड़िया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शहर कांग्रेस कांग्रेस कमेटी द्वारा भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए।पालिका परिसर स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी जिला महासचिव रतन पंवार सहित अन्य वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर रामेश्वर गढ़वाल कुंदन देवतवाल राजकुमार चांवला मूल चंद कोली चेतन रेगर सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!