उत्तर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता विकास कार्यों के बारे में जनता को बताएं-देवनानी

वार्ड 04 में हनुमान नगर गली नं.04 में सी.सी.सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद
अजमेर, 25 अप्रैल। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा। उत्तर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि उनका सीधा लाभ जनता को मिले।

देवनानी सोमवार को वार्ड 04 में हनुमान नगर गली नं. 04 में सी.सी.सड़क निर्माण एवं नाली कार्य का शुभारंभ करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इस निर्माण कार्य के लिए देवनानी की अभिशंसा पर विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सभी जगह विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेसियों द्वारा यह कुप्रचार किया जाता है कि उनकी सिफारिश पर यह विकास कार्य सरकार करा रही है, जबकि असलियत यह है कि यह कार्य विधायक कोष से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा कार्यकर्ता जनता को सही स्थिति नहीं बताएंगे, तब तक उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि कौन विकास कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर विकास कार्यों के बारे में जानकारी देंगे, तो ना केवल जनता को ही जानकारी मिलेगी, बल्कि जनता का पार्टी के प्रति आकर्षण व लगाव भी बढ़ेगा।
देवनानी कहा कि उन्होंने अनेक स्थानों पर सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य की मंजूरी दी है। इनमें से कई जगह कार्य पूरे हो चुके हैं, तो कई जगह चल रहे हैं। उन्होंने पानी की किल्लत को देखते हुए अनेक स्थानों पर नई पाइप लाइन बिछाने एवं हैंडपंप खुदवाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियात्रिंकी विभाग को पत्र लिखकर द्वारा अवगत कराया है।
देवनानी ने कहा कि हनुमान नगर क्षेत्र में काफी समय से सड़क क्षतिग्रस्त होने से नागरिकों को परेशानी हो रही थी। लेकिन अब सड़क बनने से उन्हें राहत मिलेगी और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। देवनानी का दो स्थानों पर क्षेत्रीय पार्षद, नागरिकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और विकास कार्य कराने के लिए आभार जताया। नागरिकों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर देवनानी का आभार जताया। इस मौके स्थानीय पार्षद ज्ञान चन्द सारस्वत,सीताराम शर्मा,सीताराम सैनी,मोहन लाल जैन,नारायण गुर्जर,गुलाब चन्द,मोहित तुनवाल,सुनील सिंह राजावत,गोपाल गुर्जर,शीतल सिंह,अशोक आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!