जय शंकर चौधरी बने आजादी की गौरव यात्रा के अजमेर जिला संयोजक

अजमेर ,देश में सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से निकाली जा रही आजादी की गौरव यात्रा को लेकर अजमेर जिला देहात कांग्रेश सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी को जिला संयोजक अजमेर बनाया गया है| उक्त घोषणा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत द्वारा की गई है | जय शंकर चौधरी ने बतायाकी यात्रा 6 अप्रैल से गुजरात के साबरमती आश्रम से शुरू हो चुकी है ,जो गुजरात से राजस्थान में 15 अप्रैल को प्रवेश कर चुकी है | यह आजादी गौरव पद यात्रा राजस्थान के विभिन्न जिलों से होती हुई 707 किलोमीटर का सफर 40 दिनों में राजस्थान में रहेगी | जिला संयोजक अजमेर ,जय शंकर चौधरी ने बताया की आजादी गौरव पद यात्रा अजमेर जिले मे 1 मई को प्रवेश करेगीऔर 8 मई तक रहेगी |यह यात्रा ब्यावर,पीपलाज,खरवा,मांगलियावास,सराधना,अजमेर शहर,घुघरा,गगवाना गेगल,किशनगढ़ शहर,पाटन,बांदरसिंदरी होते हुए जयपुर की सीमा में प्रवेश करेगी| अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन 20 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मार्ग में आने वाले गांव कस्बा और शहरों में रात्रि विश्राम कर, आाजादी गौरव पद यात्रा अगले दिन सुबह यात्रा फिर शुरू हो जाएगी यात्रा के दौरानकांग्रेस कार्यकर्त, सेवा दल के सभी पदाधिकार, जिन जिलों से यात्रा गुजरेगी उन जिलों और कस्बों में सरकार की फ्लैगशिप योजना एवं बजट घोषणा का भी प्रचार प्रसार करेंगे |

विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
9610786923

error: Content is protected !!