बिजली कटौती में हल्की सी राहत

केकड़ी 28 अप्रैल (पवन राठी)केकड़ी शहर के वाशिन्दों को बिजली कटौती में हल्की सी राहत उस वक़्त मिली जब गुरुवार को शाम 7 से 8 बजे तक कि जाने वाली कटौती नही की गई।गौर तलब है कि आक्रोशित भा ज पा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ द्वारा गुरुवार को ही उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली को शाम को की जाने वाली कटौती पर विरोध दर्ज करवाया था।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि केकड़ी जूनिया व बघेरा में शुक्रवार को सुबह 6 से 9 बजे तक रीको एरिया केकड़ी में व माइनिंग एरिया एकलसिंघा में शाम 7 से 9 बजे तक बिजली बंद रहेगी। शाम के समय केकड़ी शहर में की जाने वाली बिजली कटौती अब नही होगी।

error: Content is protected !!