जयपुर / हाल ही में घोषित राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य पद पर राज स्थान अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय में श्री प्रताप सिंह यादव ने सदस्य पद का नियमानुसार पदभार ग्रहण किया । इस अवसर पर आयोग के वरिष्ठ कर्मचारी,कांग्रेस के अनेकों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रताप यादव ने कहा कि राजस्थान कि कांग्रेस सरकार में मुझे जो जिम्मेदारी सौपी है उस जिम्मेदारी को मैं निष्ठा के साथ निभाऊंगा व कई समस्याओं का निदान व समाधान में आगे रहके निदान का भरपूर प्रयास करूंगा । पदभार ग्रहण के पूर्व प्रताप यादव व अन्य काँग्रेस जन श्री सचिन पायलट के निवास पर गए और वहां उनका स्वागत किया एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस अवसर पर उसके साथ श्रीमती तारा देवी यादव,डॉ चंद्रभान सिंह राठौड़, सुरेश कुमार लद्दङ,काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव, मीनाक्षी यादव एडवोकेट, गजेंद्र सिंह यादव, देवीलाल रवि बरोलिया,मनीष यादव,बदरुद्दीन कुरैशी भूपेंद्र जोशी,नितिन साहू,मोहम्मद यूनुस,अली अकबर,लतीफ शेख आदि साथ थे।
सौरभ यादव
उपाध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग