कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन सादगी से मनाया

*जरूरतमंदों को 500 फुड पैकिट का वितरण*

अजमेर ! राजस्थान के मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत का जन्मदिन आज कांग्रेसियों एवं सामाजिक संस्थाओं ने सेवा कार्य कर सादगी से मनाया !
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जवाहर फाउंडेशन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा गायों को चारा एवं गुड अर्पण कर एवं जरूरतमंदों को फूड पैकेट वितरित किए !राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संकल्प कोई भूखा ना सोए के तहत आज जवाहर फाउंडेशन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती के नेतृत्व में 500 जरूरतमंदों को फूड पैकेट वितरित किए।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर आगरा गेट स्थित सब्जी मंडी एवं अजमेर शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों को फूड पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ मुन्ना लाल अग्रवाल शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ डॉ संजय पुरोहित महेश चौहान मामराज सेन विजय नागोरा पार्षद हेमंत जोधा जितेंद्र सिंह शेखावत शैलेंद्र अग्रवाल शिक्षक नेता उमेश शर्मा सुशीला गहलोत सुमित मित्तल हरिप्रसाद जाटव पियूष सुराणा बबलू कुमार मेघवंशी आदि में फूड पैकेट वितरित कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दीर्घायु की कामना की।

error: Content is protected !!