लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से जवाहर नगर द्वितीय की आंगनवाड़ी में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले छब्बीस नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए गणवेश प्रदान की गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक सरोकार के अंतर्गत जवाहर नगर स्कूल के नंदघर में संचालित
इस आंगनवाड़ी के छब्बीस नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में आंगनवाड़ी मित्र ललिता रावत,धर्मेंद्र सिंह रावत,कार्यकर्ता पिंकी शर्मा एवम सहायिका रचना शर्मा को सौंपी गई जो इन मासूम बच्चों के अभिभावकों के सम्मुख बच्चो को भेंट करेगी
इस अवसर पर क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी लायन मधु पाटनी आदि मौजूद रहे
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव