सम्राट पृथ्वीराज चौहान चित्र भरो प्रतियोगिता- 12 मई को

अजमेर 07 मई। देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षार्थ अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शिरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 856 वीं जयन्ती ज्येष्ठ कृष्णा द्वादश यथा 27 मई 2022 शुक्रवार से 29 मई 2022 तक, पृथ्वीराज चौहान स्मारक के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाई जाएगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य समारोह 29 मई 2022 को सांय 6 बजे से तारागढ़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक, अजमेर पर भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह के रूप में मनाया जाएगा, इसी श्रंृखला में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्र भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विद्यालयी छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को और भी अधिक जाग्रत करने के लिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता 12 मई 2022 गुरूवार को प्रातः 9 बजे से स्थानीय विद्यालयों में अपने स्तर पर तीन वर्ग कक्षा 6 से 8 (कनिष्ठ वर्ग) तथा कक्षा 9 से 12 (वरिष्ठ वर्ग) व 12 से वरिष्ठजन तक हेतू (ओपन वर्ग) प्रतियोगिता जिसमें आयोजित होंगी। विद्यालय प्रतियोगिता स्वयं के विद्यालयों में आयोजित की जायेगी। चित्र में रंग भरने के लिए समिति उपलब्ध करायेगी। विद्यार्थी को रंग एवं बु्रश स्वयं के लाने होगें। समिति द्वारा सभी विद्यालयों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को प्रमाण-पत्र ससम्मान प्रदान किये जायेगें व सभी विद्यालयों के परिणामों में से शहर स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्तर पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
ओपन वर्ग की प्रतियोगिता में पृथ्वीराज चौहान के जीवन से संबंधित प्रेरणादायक चित्र बनाकर समिति के ई-मेल आई.डी चतपजीअपतंरबींनींदेउंतंा/हउंपसण्बवउ व 9414927244 पर वाट्सअप नम्बर पर 12 मई तक प्रेषित कर सकते है। ओपन वर्ग के विजेताओं को भी 29 मई, 2022 को सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

(शिव प्रसाद गौतम)
मो. 8890777840
9414981981

error: Content is protected !!