तीर्थराज पुष्कर के तीस विद्यार्थियों के लिए गणवेश प्रदान की

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से तीर्थराज पुष्कर की आंगनवाड़ी पंचम में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले तीस नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए गणवेश प्रदान की गई
क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने बताया कि मारवाड़ बस स्टेंड पुष्कर के सामने स्थित राजकीय विद्यालय महात्मा गांधी विद्यालय में संचालित आंगनवाड़ी को सेवा क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में कार्यकर्ता अन्नपूर्णा पाराशर,सहायिका प्रेमलता व आशा सहयोगिनी सुमन को सौंपी गई जिसे वे पुष्कर जाकर मासूम बच्चों के अभिभावकों के सम्मुख बच्चो को भेंट करेगी
इस अवसर पर क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी व पुष्कर से अजमेर आई आंगनवाड़ी टीम मोजूद रही
अंत में क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!