सम्राट पृथ्वीराज चौहान देश भक्ति एकल गायन प्रतियोगिता- 13 मई को

अजमेर 08 मई। देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षार्थ अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शिरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 856 वीं जयन्ती ज्येष्ठ कृष्णा द्वादश यथा 27 मई 2022 शुक्रवार से 29 मई 2022 तक, पृथ्वीराज चौहान स्मारक के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाई जाएगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य समारोह 29 मई 2022 को सांय 6 बजे से तारागढ़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक, अजमेर पर भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह के रूप में मनाया जाएगा, इसी श्रंृखला में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश भक्ति एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विद्यालयी छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को और भी अधिक जाग्रत करने के लिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान के देशभक्ति एकल गान प्रतियोगिता दिनांक 13 मई 2022 शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से स्थान – जेन नकेस्ट दूसरी मंजिल, एच.के.एच. पब्लिक स्कूल, के सामने, वैशाली नगर, अजमेर। विद्यालयों से कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 तथा वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 हेतु केवल 3-3 प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे।
समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्तर पर आने वाले विजेताओं को 29 मई, 2022 को सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

(शिव प्रसाद गौतम)
मो. 8890777840
9414981981

error: Content is protected !!