कोहड़ा में सीमा पंच व मेहरुकलां में कैलाश देवी सरपंच निर्वाचित

केकड़ी 8 मई (पवन राठी)केकड़ी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम कोहड़ा एवम मेहरुकलां में हुए पंचायत उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए है।
ग्राम पंचायत कोहड़ा में हुए वार्ड संख्या 4 के वार्ड पंच के उपचुनाव में सीमा देवी रेगर को निर्वाचित घोषित किया गया है।उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अजंता को 5 मतो से हराया।सीमा देवी को 152 व अजंता को 147 मत मिले 3 मत नोटा में पड़े 22 मत निरस्त हुए।कुल 438मतों में से 324 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। मतदान के दौरान शांति एवम कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली पुलिस उपाधीक्षक खींवसिंह सदर थाना धिकारी राजेश मीणा केकड़ी तहसीलदार राहुल पारीक सहित अन्य अधिकारी व पुलिस जाप्ता ने लगातार पेट्रोलिंग की और मतदान केंद्र का दौरा किया।

मेहरुकलां में कैलाश देवी सरपंच निर्वाचित
======================
सावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मेहरुकलां में सम्पन्न सरपंच उपचुनाव में कैलाश देवी जैन ने त्रिकोणीय मुकाबले में 114 मतो से जतन कंवर पर विजय हासिल की। कैलाश देवी को 1166 जतन कंवर को 1052 व मनोज जैन को 649 मत प्राप्त हुए। 43 मतदाताओं ने नोटा को पसंद किया।कुल 3921 मतदाताओं में से 2910 ने मतदान किया।
फिर होगा उपचुनाव
—————————
सावर पंचायत समिति सदस्य कैलाश देवी जैन के सरपंच निर्वाचित होने से मेहरुकलां में पद रिक्त होना तय हो गया है और उपचुनाव फिर होना भी तय हो गया है।

मेहरुकलां में निर्वाचित सरपंच कैलाश देवी जैन

error: Content is protected !!