अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

*वृन्दावन-मथुरा यात्रा, संस्था का सदस्यता अभियान चलाने, जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा का स्वागत करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय*

अजमेर 16 मई ( ) अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, जिला शाखा अजमेर कार्यकारिणी की बैठक संस्था अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गोयल की अध्यक्षता, मुख्य संरक्षक श्री चाँदकरण अग्रवाल, संरक्षकगण श्री अशोक गोयल व श्री हनुमान दयाल बंसल के आतिथ्य में केसर रेस्टोरेंट हरिभाऊ उपाध्याय नगर में सम्पन्न हुई जिसमें संस्था की और से वृन्दावन-मथुरा आदि धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने, संस्था का सदस्यता अभियान चलाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, जिला शाखा अजमेर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रारम्भ में उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा श्री अग्रसेन महाराज व कुलदेवी महालक्ष्मी जी के जयघोष के साथ बैठक का शुभारम्भ हुआ इसके बाद महासचिव की अनुपस्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने गत कार्यकारिणी की बैठक का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने पुष्टि की। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गोयल ने संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन पर अपने सुझाव देने व निर्णय करने का अनुरोध किया तथा संस्था की सभी गतिविधियों में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।
बैठक में सर्वसम्मति से संस्था की और से अगस्त माह में वृन्दावन-मथुरा आदि धार्मिक व दर्शनीय स्थानों की यात्रा करने, जुलाई में आयोजित जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा का स्वागत करने, प्रत्येक क्षेत्र से संस्था के ज्यादा सदस्य बनाने तथा अन्य कई रचनात्मक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। मुख्य संरक्षक श्री चाँदकरण अग्रवाल व अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गोयल ने सर्वसम्मति से वृन्दावन-मथुरा आदि स्थानों की यात्रा के लिए शैलेन्द्र अग्रवाल को मुख्य संयोजक व 5 सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय भी लिया गया।
इससे पूर्व संस्था के संरक्षक मनोनीत किये जाने पर श्री हनुमान दयाल जी बंसल व अन्य नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
बैठक में संस्था के मुख्य संरक्षक चाँदकरण अग्रवाल, संरक्षकगण अशोक गोयल व हनुमान दयाल बंसल, अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु अवतार गोयल, प्रमोद डीडवानिया व बंशी गोपाल बंसल, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद अग्रवाल, उपमहासचिव रामरिछपाल अग्रवाल, अशोक गोयल व शिवशंकर गोयल, सचिव सुशील कंदोई व बालकिशन मित्तल, प्रचार सचिव सुशील बंसल, सांस्कृतिक सचिव माधुरी कंदोई व अजय अग्रवाल, अजमेर उत्तर अध्यक्ष अतुल गुप्ता व सचिव अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य घनश्यामदास अग्रवाल व देवेन्द्र कुमार गुप्ता तथा विशेष आमन्त्रित सदस्य रूपनारायण गोयल, सीताराम गर्ग, रजत बंसल, सन्दीप बंसल व संदीप गोयल आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा संस्था के कार्यक्रमों के सम्बंध में सुझाव दिये।

शैलेन्द्र अग्रवाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन
जिला शाखा अजमेर

9414280962, 7891884488

error: Content is protected !!