क्षेत्रवासियों ने मनाया पार्षद मनीष सेठी का जन्मदिवस

आज दिनांक 17 मई 2022 – वार्ड 58 पार्षद मनीष सेठी का जन्मदिवस वार्ड 58 के क्षेत्रवासियों ने बहुत ही सादगीपूर्ण तरीके से माला व साफा पहनाकर मनाया तथा लम्बी उम्र की कामना की।
यह जानकारी देते हुए पार्षद मनीष सेठी ने बताया आज वार्ड 58 के क्षेत्रवासियो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर जन्मदिवस की बधाई देते हुए राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति करने का आर्षीवाद प्रदान किया। जन्मदिवस के अवसर पर गायो को चारा, गुड़ व गरीब बच्चो को मिठाई व टॉफी भी वितरित की गई।
इस दौरान मुख्य रूप से अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय जैन, वार्ड 57 के पार्षद रणजीत सिंह, अन्ना जैन, अशोक, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज कोटिया, श्याम प्रजापति, मनोज सोनी, दयानंद चतुर्वेदी, पिंटू सैनी, दीपक धानका, मोइनुद्दीन, अंकित गारू, भरत बायला, प्रवीण, शुभम शर्मा सहित वार्डवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!