पुरूष व महिला वर्ग में होगें मुकाबलें
अजमेर 19 मई। सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंति के अवसर पर शुक्रवार 20 मई सेे चन्द्रवरदाई नगर स्थित हॉकी स्डेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य भर से पुरूष व महिला वर्ग की 12 टीमें भाग ले रही है।
आयोजन समिति के कंवल प्रकाश किशनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के अवसर पर विभिन्न खेलो की प्रतिस्पर्द्धाओं के अन्तर्गत हॉकी खेल की भी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्यभर से आठ पुरूष वर्ग में एवं महिला वर्ग में चार टीमें भाग ले रही है, प्रतियोगिता का उद्घाटन सत्र शुक्रवार को प्रातः 6ः30 बजे आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में बाहर से आने वाली टीमों के आवास व भोजन की व्यवस्था आयोजित समिति की ओर की गई है। यह पहला अवसर है कि जब सम्राट पृथ्वीराज चौहान हॉकी प्रतियोगिता में इतनी अधिक संख्या में भाग लेने अजमेर पहुंच रही है।
आयोजन सचिव भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व हॉकी प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नंद कुमार शर्मा के अनुसार पुरूष वर्ग में सभी मुकाबलें नॉक आउट आधार पर तथा महिला वर्ग में लीग आधार पर खेले जायेगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के मुकाबलें चन्दरवरदाई नगर स्थित पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम के एस्टोटर्फ मैदान पर होगें पुरूष वर्ग का फाइनल तथा महिला वर्ग का अंतिम लीग मुकाबला 22 मई को खेले जायेगें।
हॉकी अजमेर के सचिव देवेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार पुरूष वर्ग में भीलवाड़ा, हॉकी क्लब, हॉकी अजमेर, सेन्ट पॉल हॉकी क्लब, अजमेर, मलसर हॉकी क्लब, मेयों कॉलेज, खानपुरा हॉकी क्लब, भीलवाड़ा हॉकी क्लब व अजमेर हॉकी क्लब की टीमें भाग ले रही है। महिला वर्ग में खेलो इंडिया चुरू, भीलवाड़ा हॉकी क्लब, अजमेर गर्ल्स हॉकी क्लब व हॉकी क्लब नागौर की टीमें भाग ले रही है।
विनीत लोहिया
9549860966