कांग्रेसियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

अजमेर ! महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक शुभम डॉ सुरेश गर्ग डॉ सतीश शर्मा डॉ मंसूर अली अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान ने अजमेर में बाल रोग एवं नवजात विज्ञान संस्थान के लिए22.76 करोड़ की मंजूरी देने पर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित ने वक्तव्य जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत में अजमेर में बाल रोग एवं नवजात विज्ञान संस्थान के लिए 22.76 करोड रुपए की मंजूरी दी है। इसमें से सिविल कार्य के लिए 13. 13 करोड रुपए एवं उपकरण खरीदने के लिए 9. 63 करोड़ रुपए के प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजे हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सुशासन एवं स्वास्थ्य सेवाएं देश एवं अन्य प्रदेशों के लिए अनुकरणीय है। देश में राजस्थान पहला प्रदेश है जो आमजन के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है।

error: Content is protected !!