पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने की पुष्पांजलि

अजमेर ! स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण के सूत्रधार,विश्वस्तरीय सर्वश्रेष्ठ संस्थानों के शिल्पकार आधुनिक भारत के निर्माता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित लाल जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में जवाहरलाल नेहरू सर्किल स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की ! इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि आजाद भारत के सामने अनेक चुनौतियाँ थी। देश को शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना, कृषि, उद्योग, सामाजिक उत्थान यानी सभी क्षेत्रों में संरक्षण चाहिए था। पंडित नेहरू ने देश की सभी समस्याओं को एक अवसर में तब्दील किया और आज जो भारत हम देख रहे हैं उसकी बुनियाद भी रखी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लिए यह गर्व की बात है कि भारत में पंचायती राज की स्थापना पंडित नेहरू ने राजस्थान के नागौर जिले में 2 अक्टूबर 1959 को की थी। हम सभी कांग्रेस जन पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर भारत निर्माण में भागीदारी निभाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉक्टर जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक शुभम अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल पार्षद हेमंत जोधा डॉ सतीश शर्मा डॉ मनसूर अली डॉ सुरेश गर्ग आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!