अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया | इस अवसर पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कहा राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम एवं उसके पश्चात लोकतंत्र को सुदृढ़ करने व देश में नियोजित विकास की नीव रखने वाले में पंडित जवाहरलाल नेहरु का बहुत बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है | पंडित नेहरू ऐसा जनतंत्र चाहते थे जहा अवसर की समानता हो, प्रत्येक के लिए अच्छा जीवन जीने के संपूर्ण साधनं देश में हो, पर्याप्त उत्पादन हो | इस अवसर पर जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु जैसा दृष्टा व राष्ट्र नायक कोई दूसरा नहीं हो सकता | उनका देश का संपूर्ण विकास करने का लक्ष्य था | इस अवसर पर जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि वे चाहते थे कि भारत न केवल साम्राज्यवाद से मुक्त हो बल्कि रूढ़िवादी व परंपरा वादी जंजीरों से भी मुक्त हो | इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामलाल नगवाड़ा ने कहा कि पंडित नेहरू जैसे मानवतावादी का लक्ष्य देश को विदेशी दासता से मुक्त कराने का ही नहीं था बल्कि सामाजिक दासता से मुक्ति समानता और भ्रातृत्व की भावना स्थापित कर देश का विकास करना था| इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष छोटू सिंह रावत ,ज्ञानचंद गोखरू , सुरेशपाराशर , मान सिंह रावत , राकेश मेवाड़ा , विकास मीणा , मुकुल यादव , डॉ राकेश शर्मा, सहित अनेक सेवा दल के कार्यकर्ता ने भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए |
प्रकाश नाथ
भवदीय
विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल