पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक स्थल पर पुष्पंजली

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक स्थल पर पुष्पंजली कर उनकी पुण्य तिथि मनाई गई। सर्व प्रथम कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति आयोग राजस्थान सरकार के सदस्य प्रताप सिंह यादव व शहर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की मूर्ती पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे के नारे लगाए। इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण करता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा शत-शत नमन हैं। आजाद भारत के सामने अनेक चुनौतियाँ थी। देश को शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना, कृषि, उद्योग, सामाजिक उत्थान यानी सभी क्षेत्रों में संरक्षण चाहिए था। पंडित नेहरू ने देश की सभी समस्याओं को एक अवसर में तब्दील किया और आज जो भारत हम देख रहे हैं उसकी बुनियाद भी रखी। राजस्थान को अतिरिक्त गर्व इस बात का भी है कि भारत में पंचायती राज की स्थापना पंडित नेहरू ने राजस्थान के नागौर जिले में 2 अक्टूबर 1959 को की थी। पुष्पांजलि अर्पित करने में सुरेश कुमार,अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव,अली अकबर घोसी,बदरुद्दीन कुरैशी,मनीष यादव,शेख लतीफ,रॉकी यादव आदि मौजूद थे।

सौरभ यादव
उपाध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।

error: Content is protected !!