निःशुल्क कैंसर रोग एवं तम्बाकू नशामुक्ति परामर्श शिविर मित्तल हॉस्पिटल में 31 को

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अर्पित जैन तथा मानसिक रोग व नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ नवेन्दु गौड़ देंगे सेवाएं

अजमेर, 28 मई। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई 2022 के अवसर पर मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर में सुबह 10 से 1 बजे तक निःशुल्क कैंसर रोग एवं तम्बाकू नशामुक्ति परामर्श शिविर आयोजित होगा।
मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अर्पित जैन तथा मानसिक रोग व नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ नवेन्दु गौड़ तम्बाकू से होने वाले कैंसर व मानसिक रोगों पर नशामुक्ति परामर्श सेवाएं देंगे।
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अर्पित जैन ने बताया कि मुंह में सफेद, लाल चकता अथवा घाव होना, ऐसे घाव जो एक माह से अधिक अवधि तक भर नहीं रहे हो, मुंह खोलने व जीभ बाहर निकालने में कठिनाई हो रही हो, चबाने, निगलने में कठिनाई व आवाज में परिवर्तन महसूस कर रहे हो, मुंह से अत्यधिक लार निकलती हो, खांसी उठती रहती हो या फिर खांसी में खून आने लगा हो, शरीर में थकान लगती हो या सांस फूलता हो, भूख नहीं लगती हो और वजन घट रहा हो ऐसे लक्षणों से ग्रसित लोगों को षिविर का लाभ उठाते हुए परामर्श जरूर करना चाहिए।
मित्तल हॉस्पिटल के मानसिक रोग व नषामुक्ति विषेषज्ञ डॉ नवेन्दु गौड़ ने बताया कि अत्यधिक धूम्रपान करने वाले, सामाजिक जीवन से खुद को दूर रखने वाले, अवसाद ग्रस्त, घबराहट व व्याग्रता से ग्रसित, भूलने की बीमारी से पीडि़त, भ्रम, मतिभ्रम से परेषान लोग चिड़चिडे व गुस्सैल प्रवृत्ति के ऐसे लोग जो तम्बाकू सेवन करते हैं, बेचैनी, अपच, पेट में जलन व पेट फूलने, मतली और उल्टी आने से पीडि़त उनसे परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ दिलीप मित्तल ने बताया कि शिविर में पंजीकृत रोगियों को निर्देशित जांचों पर 25 प्रतिशत तथा ऑपरेशन व प्रोसीजर्स पर 10 प्रतिशत छूट शिविर से 7 दिवस तक दी जाएगी।

error: Content is protected !!