मेला को सफल बनाने हेतु किया गया कमेटियो का गठन

आज दिनांक 29 मई 2022 – सर्व श्री रैगरान पंचायत चारों बारी अजमेर में रैगर समाज के प्रसिद्ध काली माता मेले को सफल बनाने व कमेटियों के गठन हेतु आज डिग्गी रैगरान विष्णु मंदिर डिग्गी तालाब के पीछे प्रातः 10 बजे मोहनलाल किरार्डिया व बंसीलाल डबरिया की अध्यक्षता में मिटिंग आयोजित की गयी।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष अरविन्द धौलखेड़िया ने बताया कि रैगर समाज का प्रसिद्ध काली माता का मेला दिनांक 05 जून रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ भरा जायेगा जिस हेतु कमेटियों का गठन किया जिनको मंगलवार को अपनी-अपनी जिम्मेदारिया सौपी जायेगी। मिटिंग ने सभी प्रबुद्धजनो ने अपने अपने प्रस्ताव रखे जिसमें मेले की शोभा यात्रा में समाज के लोगो द्वारा शोभा यात्रा मार्ग में शरबत, हलवा, पूड़ी चावल तथा जगह जगह स्वागत द्वार व टेन्ट लगाकर स्वागत किये जायेगा जिस पर भी चर्चा की गई। मन्दिर पर सभी लोगो को प्रसाद वितरित किया जायेगा।
इस दौरान षिवराज पटेल, छगनलाल दौलिया, अषोक रेर्डिया, रतन बोहरा, मुकेष सुनारीवाल, प्रकाषदेव खेतावत, ओमप्रकाष नौगिया, सुरेष मण्डावलिया, कैलाष मण्डावलिया, जितेन्द्र दौलिया, राजू टोनी, ताराचन्द संवासिया, दुर्गा ओजवानी, गुलाबचन्द संवासिया, मदनलाल खेतावत आदि ने मेले को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव दिये।

(अरविन्द धौलखेडिया)
अध्यक्ष
9314667613

error: Content is protected !!