पृथ्वीराज जयंती समारोह सम्पन्न : कलाकारों की प्रस्तुतियों व पुरस्कार वितरण हुए

अजमेर 29 मई। देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षार्थ अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शिरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 856 वीं जयन्ती ज्येष्ठ कृष्णा द्वादश यथा 27 मई 2022 से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य जयंती समारोह आज तारागढ़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक, अजमेर पर नगर निगम, अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, अजमेर डेयरी, पृथ्वीराज चौहान ऐतिहासिक शोध केन्द्र, मदस विश्वविद्यालय, सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति, के सहयोग से भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह देश भक्ति सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण के साथ मनाया गया
बूंदी के महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने कहा कि मेरा जन्म चौहान वंश में हुआ है और मेरे पुरखों ने इस देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, मै आप सबके समक्ष यह संकल्प लेता हूं कि देश की रक्षा के लिए देश की तरक्की के लिए व देश की समस्याओं के लिए सर्वागीण रूप से कटिबद्ध रहूंगा। मुझे पृथ्वीराज स्मारक आकर हिन्दुस्तान की इस्मिता के दर्शन हुए है, यह स्थान हमें देश भक्ति की भावना से प्रेरित करता है। आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई।
कुलपति मदस प्रोफेसर अनिल कुमार जी शुक्ला मैं उत्तरप्रदेश से हूं मेरे मन में यह भाव हमेशा रहा है कि मेरा जन्म अगर कही हो तो आयोध्या में हो, मथुरा में हो या काशी में हो, परन्तु आज अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के स्मारक पर आकर जो नजारा कार्यक्रम और जन भावना को देखा उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ और अब मेरी इच्छा यह है कि मेरा अगला जन्म यदि कही हो तो इस अजयमेरू नगरी में हो ताकि मैं यहां अपना जीवन समर्पित कर देश की सेवा कर सकूं।
पदमश्री डॉ चन्द्रप्रकाश देवल महाकाव्य वंश भास्कर चौहानों के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय वर्णित करता है। आज के युग में आवश्यकता है कि पृथ्वीराज चौहान इनके पुरखे और पश्चातवर्ती उन चौहानों का जिन्होने देश के लिए कुर्बानी दी और त्याग किया उनका इतिहास आम आदमी के समक्ष उपस्थित करने का हम सब प्रयास करे, स्मारकों का यह भी दायित्व होना चाहिए कि वह जिस उद्धेश्य को लेकर स्मारक में लगे हुए है स्मारक की उन्नति में लगे है उसके इतिहास जन-जन को अवगत कराये ताकि देश भक्ति का सार्थक भावना उत्पन्न भरने का काम हो सके।
पूर्व सांसद औंकार सिंह लखावत ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने अंतिम समय तक अपना जीवन इस भारत माता के रक्षार्थ समर्पित किया, पृथ्वीराज चौहान हमें देश भक्ति का भाव सिखाता है साथ त्याग और बलिदान की भावना जाग्रत करता है, पृथ्वीराज चौहान देश की एकता, अखण्डता, समद्धि के लिए अपने प्राणों को सरफरोश करने वाले उन सम्राटों में से जिनका इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों इतिहास अंकित है, यह पृथ्वीराज स्मारक के निर्माण के पीछे भाव भी यही था जन-जन तक पहुंचाकर देश भक्ति और राष्ट्र की प्रति संकल्प ले मै स्मारक के आयोजन 25वर्ष आयोजन की समीक्षा करता हूं मुझे लगता है स्मारक इस उद्धेश्य में सफल रहा है आगे आपके सहयोग से उसको सफलता मिले, सारे कार्यकर्त्ताओं अथक परिश्रम किया है वह देव दुर्लभ परिश्रम है वह सभी को शुभकामनाऐं और धन्यवाद देता हूं। .
जयंती समारोह में पर्यटन विभाग द्वारा राज्यभर के कलाकारों के द्वारा बृज होली (अशोक शर्मा, भरतपुर), कच्छी घोड़ी (सोहनलाल भाट, अजमेर), नगाड़ा वादक (नाथूलाल, पुष्कर), भपंग वादन (गफरूद्दीन मेवाती, भरतपुर), रिंम भंवाई (बन्नेसिंह, अलवर), हाकम खान लंगा, बाड़मेर, व तेरहताली (श्रीमती गंगा देवी-पादरला, पाली) द्वारा शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे तथा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्राप्त संदेशों का वाचन प्रहलाद शर्मा ने किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान को दी गई श्रृंद्धाजलि के कुछ अंश को भी एलईडी के माध्यम से अतिथियों व दर्शकों को दिखाया गया।
सांसद भागीरथ जी चौधरी, नगर निगम अजमेर महापौर श्रीमती बृजलता जी हाडा, उप-महापौर नीरज जैन, पूर्व उप-महापौर सम्पत सांखला, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव जी देवनानी, पुष्कर विधायक सुरेश रावत, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप, पूर्व विधायक ब्यावर देवीशंकर भूतड़ा, पूर्व अध्यक्ष नगर सुधार न्यास धर्मेश जैन, गोगाजी मंदिर के पुजारी हमीद भाई (गोगा जी चौहान), धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण के पूर्व सदस्य फतेहसिंह व एचएस खान पूर्व कुलपति कृषि वि.वि. बीकानेर बी.आर. छीपा व भारत विकास परिषद सुरेश गोयल व संजय शर्मा, उपस्थित थे
समारोह में आये हुए अतिथियों से सर्वप्रथम स्मारक दीर्गघाओं का अवलोकन व चामुण्डा माता की पूजा कर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिभा पर अपने पुष्प द्वारा श्रृद्धा सुमन अर्पित किये, समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यर्पण कर स्वागत किया।
रजत जयंती के कार्यक्रम में समिति द्वारा विगत 20 दिन से चल रही हॉकी, तीरंदाजी,शूंटिंग, मैराथन, साइकिल रैली, टेनिस, देश भक्ति गायन, ऑनलाइन क्वीज, पृथ्वीराज पर आधारित लेख व स्लोगन प्रतियोतगिता, रंग भरो प्रतियोगिता, अन्तर्राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता आदि विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कृत किया गया साथ ही वर्ष 2020 व 2021 में ऑन लाईन प्रतियोगिताऐं कराई गई थी जिनके विजेताओं को कोराना महामारी के कारण सम्मानित नहीं किया गया था, उन्हें भी समारोह में सम्मानित किया गया।
समारोह में कंवल प्रकाश किशनानी सभी अतिथियों व उपस्थित गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद व आभार किया एवं समारोह का संचालन दिलीप पारीक ने किया। विनित लोहिया ने पृथ्वीराज चौहान पर होने वाले खेल-कूद की जानकारी दी,

(प्रहलाद शर्मा)
मो. 9414927244

error: Content is protected !!