केकड़ी 30 मई (पवन राठी)जिला अस्पताल केकड़ी के ई एन टी विभाग के डॉक्टर्स की टीम ने बालक की भोजन नली में फंसे एक रुपये के सिक्के को निकाल कर बालक को नवजीवन प्रदान किया है।
देवली जिला टोंक निवासी दो वर्षीय बालक को सिक्का भोजन नली में फंसने के तीन दिन बाद जिला अस्पताल लाया गया।
पी एम ओ के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ई एन टी के विशेषज्ञ डॉ DD गुप्ता के नेतृत्व ने डॉक्टरों की टीम गठित की गई जिसने दूरबीन प्रक्रिया से आधे घंटे की मशक्कत के बाद सिक्का निकालने में सफलता प्राप्त कर बालक को जीवन दान प्रदान किया।
डॉक्टर्स की टीम में डॉ गुप्ता डॉ प्रतीक सिंह डॉ भूपेंद्र सेनी अनिस्थेस्टिक डॉ नवीन जांगिड़ डॉ अरुण भण्डारी चिकित्सा कर्मी अनिल कुमार सम्मिलित थे।
डॉ गुप्ता ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के बाद बालक पूर्ण रूप से स्वस्थ है।