अजमेर !अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए कांग्रेस के सक्रिय सदस्य बनाने के लिए आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि सक्रिय सदस्य बनाने के लिए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 30 मई 2022 से 2 जुन 2022 तक चार दिवसीय अभियान चलाया जाएगा जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपना प्रारंभिक सदस्यता क्रमांक नाम पिता का नाम एवं सदस्यता शुल्क जमा कराना होगा।
उन्होंने बताया कि संगठन में चुनाव में सक्रिय भागीदार निभाने के लिए एक बूथ पर दो सक्रिय सदस्य आवश्यक रूप से बनाए जाएंगे। चार दिवसीय अभियान के तहत अजमेर शहर में एक हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे !
सक्रिय सदस्यता अभियान में आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर अमोलक सिंह छाबड़ा शिव कुमार बंसल श्याम प्रजापति आलोक गुप्ता मनीष सेठी नीरज यादव दयानंद चतुर्वेदी अंकुर त्यागी शैलेंद्र अग्रवाल अजय गुर्जर दिशांत कनौजिया आदि में सक्रिय सदस्य बनाएं।