शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने तम्बाकू निषेध की शपथ ली

केकड़ी 31 मई (पवन राठी) / *विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष* पर आज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय केकड़ी के सभी अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा तंबाकू उत्पादों का प्रयोग नहीं करने के संबंध में एक शपथ ली गई।
प्रभारी संदर्भ व्यक्ति रामधन गुर्जर ने बताया कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है जिसमें सभी नागरिकों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान जैसे कैंसर आदि की जानकारी दी जाती है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी राधेश्याम कुमावत ने कार्यालय के सभी कार्मिकों को यह शपथ दिलवाई और सभी कार्यालय कर्मियों को तंबाकू उत्पादों का उपयोग नहीं करने हेतु पाबंद किया ।
शपथ के कार्यक्रम में कार्यालय के सभी कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!