बलात्कारियों को सरे आम फांसी दे सरकार-देवनानी

अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने दिल्ली गेंगरेप की पीड़िता की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी श्रृद्धांजली अर्पित की है। प्रो. देवनानी ने कहा की दामिनी की मौत सभ्य समाज के दामन पर गहरा धब्बा है। उन्होंने महिला उत्पीड़न एवं बालात्कार जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग करते हुए कहा की ऐसे अपराधियों को सार्वजनिक स्थान पर फांसी दिये जाने का कानून में प्रावधान किया जाना चाहिए।
प्रो. देवनानी ने कहा की भाजपा शासनकाल में तत्कालीन उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवानी ने उस समय संसद में बालात्कार के उपराधियों को फांसी की सजा देने के कड़े कानून के प्रस्ताव के लिए सभी राजनीतिक दलों का समर्थन मांगा था। उस समय यदि इस प्रस्ताव को सभी राजनीतिक दल स्वीकार कर लेते तो आज ऐसे अपराधियों को सजा देने की मांग करनी नही पडती। उन्होनें कहा की न केवल दिल्ली बल्कि राजस्थान में भी पिछले 4 सालों में महिला अपराध के आंकड़े बडे है। राजस्थान में बड़ते महिला अपराधो पर राज्य सरकार के उदासीनता पूर्ण रवेये की कड़ी आलोचना करते हुए बलात्कारियों को सजा देने के लिए राजस्थान में विशेष कोट एवं त्वरित न्याय के लिए समय सीमा निर्धारित की जाने की मांग की ।
उन्होंने उन्होंने कहा की मैं व्यक्तिगत रूप से अपने समस्त संगठन की ओर से ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही एवं रोकथाम के लिए समुचित कानून बनाने की प्रक्रिया की की मांग करता हुॅ।

error: Content is protected !!