ठेकेदार की लापरवाही पड़ी भारी

केकड़ी 31 मई(पवन राठी)अजमेर कोटा मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य खुद ठेकेदार के लिए ही आफत बन गया जब खोदी गई सड़क में उसीका डामर युक्त गिट्टी भरा डंपर असंतुलित होकर पलट गया।डंपर में भरी डामर युक्त गिट्टी डंपर पलटने से गड्ढे में भर गई और डंपर चालक की जान बाल बाल बच गई।
गौर तलब है कि अजमेर कोटा मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए डंपर चालक दूदाराम भीलवाड़ा चित्तौड़ हाईवे स्थित संबोडी गांव स्थित डामर प्लांट से डंपर में डामर युक्त गिट्टी भर कर केकड़ी ला रहा था परंतु केकड़ी में खोदी गई सड़क के कारण डंपर असंतुलित होकर पलट गया और इस हादसे में डंपर चालक की जान बाल बाल बची।

error: Content is protected !!