समाजसेवा परोपकार का कार्य इसे सभी को अपनाना चाहिए

केकडी 31 मई [पवन राठी]महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) पायलट, केकड़ी मे दिनांक 17 से 31 मई तक चल रहे 15 दिवसीय “समाज सेवा शिविर” का समापन एवं “विश्व नशा मुक्ति दिवस” समाजसेवी व पूर्व ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष छोटूलाल कुमावत के मुख्य अतिथि, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत की अध्यक्षता एवं शिक्षाविद रमेश चंद्र पारीक, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद माथुर, एस.एम.सी. अध्यक्ष आनंद मंत्री के विशिष्ट आतिथ्य में समपन्न हुआ।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं शिविर प्रभारी अब्दुल लतीफ एवं अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित किया प्रधानाचार्य द्वारा सभी अथितियों का स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात “समाज सेवा शिविर” का प्रतिवेदन समस्त अतिथियों के समक्ष पढ़कर सुनाया और विद्यार्थियों को समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यअतिथि छोटू लाल कुमावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज सेवा एक परोपकार का कार्य है जिसे जीवन में हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए साथ ही नशा मुक्ति पर बोलते हुए कहा कि नशा करने से व्यक्ति के अर्थ का तो नुकसान होता ही है उसका शरीर भी खत्म हो जाता है और समाज में उसकी प्रतिष्ठा कम रहती है। शिक्षाविद रमेश चंद्र पारीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को समाज सेवा के क्षेत्र में तो आगे रहना ही है उसके साथ साथ इसी आयु व अपने जीवन का लक्ष्य भी निर्धारित करना चाहिए। विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज सेवा से व्यक्ति के जीवन में समरसता रहती है और उसका जीवन सुखदाई बना रहता है। एस.एम.सी.अध्यक्ष आनंद मंत्री ने कहा कि शिविर में बच्चों ने समाज सेवा के लिए बहुत कुछ सीखा है और उसे सामाजिक क्षेत्र में प्रदर्शित करना चाहिए और समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य करना चाहिए साथ ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया की विद्यालय में शिक्षकों का अभाव है जुलाई माह में विद्यालय में शिक्षकों की पूर्ति की जाए जिससे नियमित शिक्षा का संचालन हो सके। वरिष्ठ सहायक सत्यनारायण सोनी ने 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर में विद्यार्थियों को बताई गई गतिविधियों के बारे में बताया जिसमें राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव, परिवार कल्याण, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, साक्षरता के प्रति जागृति, मतदान के प्रति सचेतना, कानूनी साक्षरता, उपभोक्ता संरक्षण, अल्प बचत, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, प्राथमिक उपचार का ज्ञान, यातायात के नियमो की जानकारी, प्राकृतिक आपदाओं में सावधानियां, ऋण की उपलब्धता, अंधविश्वासों का उन्मूलन, सामाजिक बुराइयों का निवारण, विद्यालय भवन का सौंदर्यकरण, सार्वजनिक स्थल की सफाई, सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थलों पर जल सेवा विभिन्न अनुपयोगी सामानों से उपयोगी सामान बनाने की विधि और योग के माध्यम से कैसे स्वास्थ्य को स्वस्थ व निरोगी रखा जाए जिसमें यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में बताया गया। साथ ही नशा मुक्ति के लिए जनजागृति अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित कर नशा छुड़वाने का अनुरोध किया।
विद्यार्थियों ने भी उत्साह पूर्वक शिविर में भाग लिया और अपने अनुभव को साझा किये ।अंत में सभी अतिथियो, विद्यार्थियों एवं कार्मिकों ने विश्व नशा मुक्ति दिवस पर “नशा मुक्ति” का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सोनी ने किया कार्यक्रम में कमलेश कुमार बसेर, महावीर कुमावत, सत्यनारायण सोनी, रविकुमार बोयत, अर्पित वैष्णव, अनुराधा वैष्णव प्रशिक्षणार्थियों में किरण जांगिड़ आकांक्षा रेगर, काशिफा खिलजी, कोमल कंवर, कुलदीप सिंह, रितु कंवर, प्रशांत सोनी, सचिन साहू, संगीता जाट, सुनीता चौधरी, श्रुति वैष्णव, निशा वैष्णव, सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!