एक जुटता से मिलती है जीत तैयारी अभी से शुरू करो

केकड़ी 2 जून(पवन राठी)विधान सभा मे उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के गुरुवार को केकड़ी पंहुचने पर विनायक वाटिका में 31 किलो की माला पहना स्मृति चिन्ह भेंट कर भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।
राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का आधे से ज्यादा कार्यकाल पूर्ण हो चुका है परंतु हर जगह जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है अराजकता का माहौल है आमजन की कंही सुनवाई नही हो रही है ।आमजनता परेशान एवम पीड़ित है ऐसी नाकारा एवम निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा।एक जुटता से ही जीत मिलती है।इस अवसर पर भा ज पा प्रदेश मगमंत्री श्रवण सिंह बागड़ी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रधान होनहार सिंह राठौड़ पालिका में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी शहर मंडल महामंत्री राम बाबू सागरिया मिश्रीलाल डसानीया लोकेश साहू सुरेश साहू राज राजेश्वर व्यास दशरथ साहू सुरेश सेन
महावीर धाकड़ विनोद गोठरवाल सत्यनारायण माली रामपाल चौहान रामेश्वर गोस्वामी प्यारेलाल खींची रायचंद बागड़ी धनराज नायक महेश बोयत धनराज जाट कन्हैयालाल विजयवर्गीय महावीर साहू पवन साहू
दुर्गेश रोहित जांगिड़ बंटी सहित अनेक भा ज पा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!