*सचिन पायलट तो क्या यदि अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे भी आम आदमी के हित में कार्य करना चाहते हैं तो उन का भी आम आदमी पार्टी में स्वागत है – मयंक त्यागी*
*निम्न और मध्यम वर्ग की कठिनाइयों से तप कर जब देश सेवा करने का मौक़ा मिला तो स्वाभाविक रूप से आप को ही चुना – रमेश तहिलयानी*
आज दिनांक 3-6-22 को आम आदमी पार्टी की एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मयंक त्यागी ने अजमेर के प्रसिद्ध realtor रमेश ताहिलयानी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौक़े पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश में किए जा रहे संगठन विस्तार पर चर्चा की और राज्य सभा के चुनावों में बाहरी प्रत्याशी और भाजपा व कांग्रेस की horse trading पॉलिसी पर बेबाक़ी से अपनी बात रखी।
उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अशोक गहलोत सरकार को घेरते हुए प्रदेश के जल व बिजली कुप्रबंधन के साथ प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया धर्म की राजनीति आम आदमी पार्टी नहीं करती शिक्षा स्वास्थ्य और आमजन की सुविधाओ के मुद्दो की राजनीति करती है और करती रहेगी।CHA पर बैठे साथी काफी दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन राज्य सरकार उनकी सुनने की बजाय अपने विधायकों की घेराबंदी पर समय और पैसा दोनों लगा रही हैं लेकिन सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है।अशोक गहलोत जी के दिन अब लद गए हैं और उन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के दरवाजे साफ सुथरी छवि वाले हर उस व्यक्ति के लिए खुले हैं जो काम की राजनीति करती है।
रमेश ताहिलयानी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को मिसाल बनाते हुए अपने देश व प्रदेश की सेवा का प्रण लिया।
अजमेर संभाग समन्वयक कीर्ति पाठक ने रमेश ताहिलयानी जी का अजमेर आप में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की।
आप नेता मीना त्यागी ने आप में उन के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी रमेश ताहिलयानी का स्वागत किया।
रमेश तहिलयानी के साथ अन्य 25 लोगो ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मोजूद रहे।
मीना त्यागी
Aap अजमेर