केकड़ी 3 जून(पवन राठी)। होम्योपैथिक कॉलेज एवं आयुर्वेदिक कॉलेज पुराने हॉस्पिटल परिसर में ठंडे पानी का वाटर कूलर लगाकर पुण्य कार्य में भागीदारी निभाई । यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथिक प्राचार्य डॉ राजुल मेडतवाल वाल ने बताया कि अनिल दत्त शर्मा ने अपनी पत्नी श्रीमती इंदु बाला व्यास सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापिका रिटायर्ड की पुण्य स्मृति में वाटर कूलर लगाकर पुण्य कार्य के भागीदार बनें । इस क्रम में पुण्य कार्य के भागीदार बनने पर लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष एस एन न्याति ने लायन अनिल दत्त शर्मा को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया । डॉ राजेंद्र गुप्ता प्राचार्य राजकीय आयुर्वेद एवं चिकित्सा महाविद्यालय , डॉ शिव सिंह वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर भूपेंद्र सैनी , डॉ विनय जैन, डॉ सुरेश कुमार वर्मा, पुनीत कुमार सा ,संगीता जैन, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ,कोषाध्यक्ष विमल कोठारी ,लायंस क्लब के उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, लायन विनय कटारिया क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग, स्वर्गीय श्रीमती इंदु व्यास के पुत्र अतुल दत्त शर्मा, पुत्र वधू श्रीमती रेणुका शर्मा ,पोती गरिमा कुमारी शर्मा , कंपाउंडर मनमोहन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे । यूनिवर्सिटी होम्योपैथिक कॉलेज के सभी स्टाफ साथियों ने लायन अनिल दत्त शर्मा को राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा बंधवाकर माला पहनाकर स्वागत किया ।