महाराजा दाहरसेन का 1310वें बलिदान दिवस 16 जून को

अजमेर 5 जून – सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस व स्मारक की रजत जयंती वर्ष कार्यक्रमों में 16 जून 2022 को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता पूजन, महापुरूषों को श्रृद्धासुमन अर्पित करने के साथ देश भक्ति आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। समारोह में स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीद सिन्ध के सपूत रूपलो कोल्ही की प्रतिमा का भी अनावरण किया जायेगा। समारोह समिति की आवश्यक बैठक रसोई बेनकॉट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रमों को चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में तय किया गया कि महाराजा दाहरसेन के शीट पर रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। बाल संस्कार शिविर के विद्यार्थी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जोड़ा जायेगा। समिति की ओर से महाराजा दाहरसेन के बलिदान व सिन्ध के गौरवमीय इतिहास के लिए एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शिक्षाविद्, साहित्यकार व विभिन्न पथ प्रमुख सम्मिलित किया जायेगा। शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शिविरों में विद्यार्थियों को देश भक्ति गीत का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है जिनकी प्रस्तुति मुख्य कार्यक्रम 16 जून के मुख्य कार्यक्रम में दी जायेगी।
समिति ने निर्णय किया गया कि सिन्ध से सभी बिरादरी व संगठनों को बलिदान दिवस के कार्यक्रम में जोडा जायेगा। समिति की ओर से जोधपुर, बाडमेर व अन्य क्षेत्रों में सिन्ध से आये परिवारों को जोडने के लिये रंगभरो प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जायेगा एवं स्मारक पर जोडने के लिये भी निमंत्रण दिया जायेगा।
बैठक में पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, कवंल प्रकाश किशनानी, तुलसी सोनी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, पूर्व उपमहापौर सम्पत सांखला, शिव प्रसाद गौतम, कमलेश शर्मा, रमेश मेंघाणी, मोहन कोटवाणी, मनीष गुवालाणी, महेश टेकचंदाणी, विनीत लोहिया, भगवान साधवाणी, जितेन्द्र जोशी, घनश्याम ठारवाणी, डॉ. राजू शर्मा, प्रो.मधुर मोहन रंगा, मुकेश कुमार आर्य, कमलेश मांनसिघांणी सहित कार्यकर्ताओं ने विचार प्रकट किये। समिति के समन्वयक मोहन तुलस्यिाणी ने आभार प्रकट किया।
कार्यक्रमों में समारोह समिति के साथ अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु शोधपीठ, म.द.स. विश्वविद्यालय को सम्मिलित किया गया है।
समन्वयक,
मो.9413135031

error: Content is protected !!