श्री दिगंबर जैन सामाजिक संसद अजमेर की कार्यकारिणी का गठन आज सकल दिगंबर जैन समाज की आम सभा के माध्यम से बड़ा धड़ा पंचायत नशिया जी में किया गया जिसमें श्री प्रदीप पाटनी को अध्यक्ष एवं सुनील दिलवारी को महामंत्री बनाया गया सामाजिक संसद के कार्यकारिणी गठन में *श्री राकेश गदिया श्री मनीष सेठी मंत्री श्री दीपक कोठारी कोषाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष कमल गंगवाल मुख्य समन्वयक डॉ श्री आर के गोधा समन्वयक महेंद्र मित्तल विधि समन्वयक श्री कमल बड़जात्या एवं संसद का प्रवक्ता श्री संदीप बोहरा को बनाया गया
अध्यक्ष श्री प्रदीप पाटनी ने बताया कि पिछले एक माह से भी अधिक समय से सामाजिक संसद को बनाने के लिए लिए कार्य चल रहा था इसके लिए सर्वप्रथम 5 मई को संपूर्ण दिगंबर जैन समाज अजमेर की मीटिंग बुलाई गई उसमें सभी समाज के अध्यक्ष मंत्रियों ने सामाजिक संसद बनाने पर जोर दिया और 11 संयोजक की कमेटी बनाकर इस गतिशीलता को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव आए उसी रूपरेखा पर चलते हुए आज सामाजिक संसद का पूर्णतया गठन कर लिया गया है महामंत्री सुनील ढिलवारी ने बताया कि संसद में खंडेलवाल जैसवाल पल्लीवाल हुमड अग्रवाल जैन समाज के सभी दिगंबर घटकों को जोड़ा गया है मुख्य समन्वयक डॉ आर के गोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के सर्वोत्तम विकास के लिए यह संसद बनाई गई है समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा और जैन समाज की प्रगति के लिए सामाजिक रुप से संसद कार्य करेगी
श्री दिगंबर जैन सामाजिक संसद को प्रगतिशील बनाने के लिए संरक्षक वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष आदि पदों पर सकल दिगंबर जैन समाज अजमेर के सेवाभावी निष्ठावान अनुभवी समाजसेवियों सर्वसम्मति से पदभार दिया गया है जिसमें उपमहापौर नीरज जैन श्री अजय दनगसिया श्री पुखराज जी पहाड़िया वीरेंद्र जी बाड़मेर वृद्धि चंद जी बाकलीवाल श्री सुशील जी पल्लीवाल श्री विजय जी जैन श्री अतुल ढिलवारी श्री अरुण सेठी आदि को सामाजिक संसद में संरक्षक पद देकर सम्मानित किया गया है साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुशील जी पल्लीवाल श्री नाथू लाल जी जैन श्री सुशील बाकलीवाल श्री सुनील जैन होकरा श्री उत्तम पाटनी आदि को बनाया गया उपाध्यक्ष पद पर श्री नेमीचंद पाटनी श्री राकेश जी पल्लीवाल श्री दीपक ढिलवारी श्री पवन जैन श्री मनोज मडोसिया श्री अशोक जी जैन पल्लीवाल का चयन सामाजिक रूप से किया गया आयोजित सभा में बसंत सिटी अनिल घटिया निर्मल पाटनी महावीर अजमेरा प्रकाश पाटनी ताराचंद सेठि गौरव पाटोदी आदि उपस्थित थे
अजमेर दिगंबर जैन समाज के लिए यह हर्ष का विषय है कि आज सामाजिक संसद के गठन के माध्यम से निरंतर सामाजिक उत्थान के कार्य होते रहेंगे संसद के माध्यम से महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ शैक्षणिक प्रकोष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रकोष्ठ भी बनाए जाएंगे इसके लिए निरंतर सकल दिगंबर जैन समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया अभिनंदन किया गया
प्रवक्ता
संदीप बोहरा अजमेर
9166944296
श्री दिगंबर जैन सामाजिक संसद अजमेर