आज महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने कैंपस में 301 पक्षियों के लिए परिंडे लगाएं और पानी की व्यवस्था प्रतिदिन करने की जिम्मेदारी भी ली । महिपाल गोदारा ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी विद्यार्थियों की जिम्मेदारी होती है। रामभरोसा मीणा, तारा , अभिलाषा मीणा, कविता चौधरी, मुकेश चौधरी, सुनील कुमार , ओम प्रकाश चौधरी , रोहन पाराशर, पवन दाधीच, कृष्ण जांगिड़, राजेश कुमावत, राजेश भंसाली , विकास अणदा , आदि। छात्र-छात्राओं ने परिंडे लगाओ अभियान में भाग लिया।