केकड़ी 12 जून(पवन राठी)संत निरंकारी मंडल केकड़ी ब्रांच के तत्त्वावधान में 26 जून 2022 को निरंकारी सत्संग भवन अजमेर रोड में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी एवम मीडिया सहायक रामचंद टहलनी ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रहेगा।यह शिविर
अजमेर एवम केकड़ी ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
रक्तदान शिविर के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शीघ्र ही जन जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया जाएगा।इसके तहत निरंकारी मंडल के महिला पुरुष स्वयं सेवक घर घर जाकर लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।