मोदी सरकार के सुशासन व गरीब कल्याण के बेमिशाल 8 साल

केकडी 12 जून(पवन राठी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 8 साल बेमिसाल में सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के कार्यकर्मो व योजनाओं जी जानकारी आमजन तक पहुंचने हेतु भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी द्वारा आज पुरानी केकड़ी स्थित भैरू गेट-रैगरान मौहल्ला में मोदी सरकार की गरीब जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की उपलब्धियों का पत्रक घर घर जाकर वितरित किए तथा केन्द्र सरकार की प्रधानमन्त्री आवास योजना, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण , उज्जवला गैस योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाले तथा हर घर जल कनेक्शन आदि योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क व संवाद कर योजनाओं से मिलने वाले फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा घर घर जाकर मोदी सरकार द्वारा राष्ट्र हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, शहर महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, जिला महामंत्री धनराज नायक, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज जाट, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर राठौड़, महिला मोर्चा जिला मंत्री दमयंती जोशी, महिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष अनिता राठी, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा जेतवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली, पार्षद मिश्रीलाल डसाणिया, लोकेश साहू, पंडित हितेश व्यास,हर्ष व्यास, सुरेश चौधरी,लादू जाट,अमन चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!