
देवनानी रविवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 16 में नाथ की बगीची व तेजाजी मंदिर के पास नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी वार्ड में अगले कुछ दिनों में विकास और निर्माण कार्यों की शुरूआत होने वाली है, जिसके लिए अभिशंसा भेज दी गई है। जल्द स्वीकृति मिलने के साथ ही काम शुरू करा दिए जाएंगे। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को तो सत्ता का दुरूपयोग करने और कुंभकर्णी नींद सोने से ही फुर्सत नहीं है। केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो हर समय जनता के साथ है। भाजपा ही समस्याओं का समाधान और विकास कराने का विजन रखती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों कांग्रेस के किसी भी वादे-दावे से गुमराह होने की बजाय अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ निभाना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करने के साथ जनता को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराएं। जनता की समस्याओं का समाधान कराने में भागीदार बनें।
इन मौके पर क्षेत्रीय पार्षद भारती श्रीवास्तव, बालेश, मोहन लौहार, सतीश शर्मा, सचिन,हरिश सहानी, आशा देवी, नीलम,निर्मल शर्मा,राजीव शर्मा,शकुन्तला,लक्ष्मी,गोपाल लुहार,फरीद,सर्वेश बजाज,कोमल शर्मा,तृप्ति शर्मा,सीता,आदि भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।