केकडी 12 जून(“पवन राठी)
विद्या भारती संस्थान अजमेर द्वारा आयोजित पटेल आदर्श विद्या निकेतन केकड़ी में चल रहे नवीन आचार्य व राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रशिक्षण वर्ग 2022 के पंचम दिवस प्रथम सत्र में वीरेन्द्र कुमार शर्मा विद्या भारती चित्तोड़ प्रान्त के मंत्री व राजेन्द्र सिंह जिला सचिव विद्या भारती संस्थान, अजमेर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। बौद्धिक सत्र में चित्तोड़ प्रान्त के मंत्री द्वारा हमारे कार्य का अनुष्ठान हिंदुत्व विषय पर अपने विचार प्रकट किये। उन्होंने कहा है की हिन्दू एक जीवन पद्धति है , हिन्दू संस्कृति कभी भी सांप्रदायिक नहीं हो सकती है, प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन हिन्दू संस्कृति में स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है। सर्वे भवंतु सुखिनः का पालन करते हुए हिंदुत्व स्थापित है । *यह जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी नरेन्द कुमार पारीक ने दी।*